बांका: समाहरणालय के मिनी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर की गई समीक्षा
Banka, Banka | May 20, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय के मिनी सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम द्वारा पर्यटन शाखा सहित अन्य पदाधिकारियों से श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। डीएम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वयं स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।