बांका: सलैया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की हुई मौत, सदर अस्पताल में शव का किया गया पाेस्टमार्टम
Banka, Banka | May 20, 2024 बांका थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार व पप्पू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पंकज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से मायागंज अस्पताल रेफर दिया गया। बताया गया कि तीनों युवक एक बाइक से मामा की शादी में शामिल होने हथिया पाथर जा रहा था।