सफीपुर: आसीवन से अखिलेश्वर धाम के लिए निःशुल्क बस सेवा, संत का आशीर्वाद लिया, भक्तिमय रहा माहौल
Safipur, Unnao | Jul 30, 2026 उन्नाव के मियागंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत आसीवन से करीब 60 श्रद्धालु भाजपा प्रणीत के प्रांतीय महामंत्री सौरभ तिवारी के नेतृत्व में दो निःशुल्क बसों से अखिलेश्वर धाम, रिक्खा पुरवा (ठठिया) पहुंचे। गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब श्रद्धालुओं ने भगवान अखिलेश्वर के दर्शन-पूजन कर संत श्री सौरभ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई भक्तों ने गुरु दीक्षा भी ली।