पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में चौकीदार परेड आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और किसी भी घटना की जानकारी तत्काल थाना को देने पर जोर दिया।