इटावा: नौरंगाबाद चौराहे के समीप पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहे के समीप पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद युवक के परिजन उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर श्याम मोहन यादव ने भर्ती कर उपचार शुरू किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।