इटावा: सदर इलाके में जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चाकू मारकर घायल करने वाले एक नाबालिग समेत दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने के मामले में कांस्टेबल समेत दो लोगो को चाकू मारकर घायल करने वाले एक नाबालिग समेत दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात ऊँचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो आरोपियों का जीआरपी पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए जांच में जुटी है।