इटावा: कोतवाली इलाके में महिला ने ससुरालीजन के टार्चर से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 कोतवाली इलाके में ससुरालीजनों के टार्चर से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन व खुद ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। चौगुर्जी की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके ससुरालीजन उसको टार्चर करते आ रहे है और वह मायके में रहती रही लेकिन ससुरालीजन के टार्चर से परेशान को होकर आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।