बहेड़ी: बहेड़ी में जोशो-खरोश के साथ मनाई गई ईद, नमाज के बाद अमन-शांति के लिए की गई दुआएं, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
बहेड़ी नगर में में आज सात मई को ईद उल अजहा जोशो खरोश के साथ मनाई गई। सुबह सात बजे के बाद से अकीदतमंद ईद उल अजहा की नमाज़ अदा करने को ईद गाह और मस्जिदों की तरफ जाते देखे गए एक तरफ जहां नगर के पुराने रोडवेज स्थित कदीमी ईद गाह और नूरी नगर स्थित ईद गाह आला हजरत में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गई तो वहीं नगर की कई मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ अदा की गई।