सांगानेर: करधनी पुलिस थाना ने गोदाम से सेनेटरी व इलेक्ट्रिक सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 जनों को पकड़ा
जयपुर की करधनी थाना पुलिस ने गोदाम में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 2 लाख रुपए कीमत का सेनेटरी और इलेक्ट्रिक सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी मनीष,विष्णु और मनोज को गिरफ्तार किया है।