बेगूसराय: सिंघौल के निजी विद्यालय में मटिहानी के पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की
सिंघौल अवस्थित निजी विद्यालय में मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान मटिहानी विधानसभा चुनाव को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एक जुट रहे. बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को एक रहने की सलाह की गई.