भवानीपुर: बिना वारंट घर में घुसी पुलिस पर गिरी गाज, एसएसपी ने एसआई और चौकीदार को किया सस्पेंड
भवानीपुर :- बिना तलाशी वारंट के एक व्यक्ति के घर में छापेमारी करना भवानीपुर थाना की पुलिस को महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी में शामिल भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक अजय प्रसाद एवं चौकीदार अशोक पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।