बंजरिया: चैलाहा में एनएच किनारे वन विभाग की अनदेखी से करीब दो दर्जन पेड़ सुख गए, लोगों में आक्रोश
चैलाहा से सेमरा जाने वाले एनएच किनारे चैलाहा के पास वन विभाग की अनदेखी के कारण दो दर्जन से अधिक पेड़ सुख गए। जिससे पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश है। बता दे कि नगर निगम का कचरा यहां एनएच किनारे फेका जा रहा है। कचरे में आग लगने से पेड़ दो दर्जन पेड़ सुख गए। उन पेड़ो को आस पास के लोगो के द्वारा काट लिया गया। लोग वन विभाग को इसकी सुरक्षा करने की मांग कर रहे है।