एकमा, जिला बस्ती निवासी बिंदु देवी को रविवार सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर काम करते समय जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल खलीलाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। महिला के पति घरभरन ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से उनकी हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है।