जगदलपुर: जिला कांग्रेस ने आस्था निकुंज वृद्धाश्रम धरमपुरा पहुंचकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
सोमवार शाम 4 बजे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन शहर जिला कांग्रेस परिवार के द्वारा रेडक्रास आस्था निकुंज धरमपुरा के वृद्धजनों के बीच पहुंचकर पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान वृद्धजनों में फल इत्यादि का वितरण किया गया।