जगदलपुर: ग्राम तुरेनार में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया
रविवार को दोपहर 3 बजे ग्राम तुरेनार में शेड निर्माण कार्य का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भूमिपूजन किया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार में प्रत्येक गांव तक विकास कार्य और योजनाएं पहुंच रही हैं ।