रानीगंज: प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।