बरेली: धोरेरा माफी में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; सीओ थर्ड अनीता चौहान ने दी जानकारी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र धोरेरा माफी में तीन लोगों ने एक युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।