बरेली: विश्व हिंदू परिषद ने DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन, जोगी नवादा के मौर्य गली से कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दिया ज्ञापन
थाना बरदारी क्षेत्र के जोगी नवादा में मौर्य गली से कावड़ निकालने को लेकर पिछले साल विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने परंपरागत रूट न होने की बात कह कर परमिशन नहीं दी थी। आज विश्व हिंदू परिषद ने जिलाधिकारी से मिलकर 11 अगस्त को उसी रूट से कावड़ यात्रा निकालने को लेकर मांग की है।