बरेली: गांव रामपुरा नगला में घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची बाइक की टक्कर से हुई घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना आंवला गांव रामपुरा नगला के रहने वाले देशपाल ने बताया उनकी 8 वर्षीय बेटी रश्मि 1 तारीख को घर के बाहर खेल रही थी। तभी रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिय उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल देर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देशपाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।