बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में दबंगों ने घर में घुसकर महिला व उसकी बेटी के साथ की मारपीट, SSP से की गई शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र बंसी नगला के रहने वाली बबली कुमार व उनके पति ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते दिन को उनके घर में दीपक,अमित,शिवम ,पप्पू अचानक घर में घुस आए और उनकी पत्नी व बेटी को अकेला पाकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।