बरेली: भारत की सरहद पर हजारों बांग्लादेशी हिंदू जमा, आना चाह रहे अंदर: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बांग्लादेश में छात्र और जनता ने मिलकर तख्तापलट का अंजाम दिया, इस तरह की राजनीतिक घटनाएं विदेशों में होती रही हैं, मगर सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई और कई लोगों को मारा गया। साथ ही मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई।