भारत का Commonwealth Games 2026 में Golden आगाज़ हो गया है और देश को पहला Gold एक बार फिर स्टार Weightlifter मीराबाई चानू ने दिलाया है। मीराबाई ने Women’s 48kg वर्ग में Snatch में 85kg और Clean and Jerk में 105kg सहित कुल 190kg वजन उठाकर Gold Medal अपने नाम किया।
मीराबाई ने Snatch, Clean and Jerk और Total—तीनों में Commonwealth Games Records बनाए। हालांकि वह 105kg की अपनी पहली Clean and Jerk कोशिश में असफल रही थीं, लेकिन दूसरी कोशिश में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने इसी वजन को उठाकर Gold सुनिश्चित कर दिया। उन्होंने Silver Medal जीतने वाली नाइजीरिया की Ruth Asuquo Nyong से 22kg अधिक वजन उठाया।
यह मीराबाई चानू का लगातार तीसरा Commonwealth Games Gold और कुल चौथा CWG Medal है। इससे पहले उन्होंने 2014 में Silver तथा 2018 और 2022 में Gold जीते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जीत को भारतीय Weightlifting का एक और गौरवशाली अध्याय बताते हुए उन्हें हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया।
#MirabaiChanu #CommonwealthGames #CWG2026 #IndianWeightlifting #TheNewsCanvas
Follow @thenewscanvasofficial for latest updates