सिंघेश्वर: शंकरपुर: पुलिस ने गुप्त सूचना पर 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मधेपुरा पुलिस ने शंकरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार NBW वारंटियों को गिरफ्तार मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों में बसंतपुर वार्ड 13 के श्यामसुंदर ठाकुर और रविंद्र कुमार, अरताहा के मनीष कुमार और कबियाही के पवन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय मधेपुरा भेज दिया है।