महरौनी: ललितपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाषण में महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ से परिवारवाद से बचने की अपील की, वीडियो हुआ वायरल
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ललितपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान महरौनी विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ से परिवारवाद से ऊपर उठने की अपील की थी। उक्त वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो शनिवार शाम करीबन 6:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।