सरधना: भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के शिक्षण संस्थानों पर ईडी का बड़ा एक्शन, 13.83 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, जांच जारी
मेरठ। सरधना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज से सरधना के मेरठ करनाल हाईवे स्थित महावीर इंस्टीट्यूट तथा अन्य दो तीन शिक्षण संस्थानों की करीब 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर दी हैं।