मछलीशहर: कोरमलपुर गांव के पास बस के धक्के से तीन बाइक सवार युवक घायल, किया गया रेफर
देर रात घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक कोरमलपुर में रोडवेज बस के धक्के से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सी एच सी मछलीशहर भेजा जहा से हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घनश्याम सिंह (30) दुर्गेश गौर (32) निवासी तोफापुर और करिया यादव (19) निवासी बभनौली थाना सिकरारा रोडवेज बस धक्का मारते हुए निकल गई।