मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के पंवारा बाजार में बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला घायल
पंवारा निवासी ऊषा देवी 48 पत्नी गणेश दूबे जिनसे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी से कहा सुनी होने लगी। पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई जब बात नही बनी तब मारपीट में तब्दील हो गई। घायलावस्था में ऊषा देवी को इलाज हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।