मछलीशहर: पंवारा बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक घायल
पवांरा गांव निवासी रिंकू देवी जो कि अपने सात वर्षीय पुत्र वैभव के साथ पवांरा बाजार पैदल ही जा रही थी और पवांरा बाजार में पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके बेटे को धक्का मारते हुए फरार हो गया। बेटा गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे मुंगराबादशाहपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है ।