सिंगरौली: एनसीएल के हैवी ब्लास्टिंग मामले में उच्च न्यायालय ने तीन हफ्तों में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया
लक्ष्य से बढ़कर उत्खनन करने की होड़ में एनसीएल ने सभी मानकों को ताक पर रख दिया है। गाइडलाइन के इतर हैवी ब्लास्टिंग का मुद्दा हो या सेफ्टी जोन में उत्खनन का मोरवा के लोग हमेशा इसे लेकर शिकायत करते रहते हैं।अब इस मामले पर फरियादी ने उच्च न्यायालय का शरण लिया जहां उच्च न्यायालय ने 3 हफ्तों में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।