रामानुजनगर: सूरजपुर के बसदेई चौकी क्षेत्र के शर्मा गांव में नदी में मिली अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश
नदी में मिली अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश सूरजपुर। बसदेई चौकी क्षेत्र के शर्मा गांव में नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 40 से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की क्षत-विक्षत हालत में लाश नदी में बहकर आई है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।