एटा: गांव मरथरा में छत से गिरे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का लगाया आरोप, मचा कोहराम
Etah, Etah | Aug 22, 2026 एटा थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के देवकिशन, मरथरा निवासी 40 वर्षीय हबीब पुत्र शौकत अली की मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौत हो गई। वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी में करीब डेढ़ घंटे तक मरीज को नहीं देखा गया, जिसके कारण इलाज के इंतजार में उनकी जान चली गई।परिजनों का दावा है कि हबीब को समय रहते इमरजेंसी लाया गया था।