डौण्डीलोहारा: भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तेज की
भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार रेंगाडबरी मंडल में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल को रेंगाडबरी मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने के बाद उन्होंने 28 मई को भंवरमरा स्थित आदिवासी भवन में प्रमुख पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली।