धौलछीना: एनवाईके अल्मोड़ा के युवा मंडल ने पेटशाल में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया
नेहरु युवा केंद्र के युवा मंडल पेटशाल की ओर से भैंसियाछाना ब्लाक के ग्राम पेटशाल में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार शाम करीब 06 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवा मंडल की ओर क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही प्राकृतिक जल स्त्रोत के आस-पास भी आस पास सफाई की गई।