धौलछीना: धौलछीना थाना पुलिस ने एनआई एक्ट से संबंधित वांरटी अभियुक्त को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त उपेंद्र गिरी पुत्र विद्यागिरी निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर, उधमसिंहनगर लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।