थरथरी: चंडी के माहों गांव में पैक्स गोदाम के पास हथियार के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी की लूट
चंडी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सबलपुर जाने वाले रास्ते में माहो गांव स्थित पैक्स गोदाम के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक से बाइक, दो मोबाइल और नकद राशि लूट ली। पीड़ित राजनंदन कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे चंडी बाजार से अपनी साइन होंडा बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान माहो गांव के निकट पैक्स गोदाम के पास पीछे से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने