फरीदपुर: बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर बंदर ने महिला पर किया हमला
बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बंदर ने महिला के ऊपर हमला कर दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।तत्काल 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।ममता पत्नी नरेश कुमार गुप्ता निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी जनपद कासगंज की रहने वाली ने बताया कि वह अपनी दवाई लेने के लिए बरेली आई थी ।