फरीदपुर: बारादरी थाना पुलिस ने सेटेलाइट के पास से मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है ।पकड़ा गया आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से लावा का एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है ।वहीं पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।