फरीदपुर: प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस पर लगाया दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी न करने का आरोप
प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी का रिपोर्ट कर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि एक युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था ।जिसका मुकदमा उसने प्रेम नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है ।