चान्दन: झारखंड के मोहनपुर में जयपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Chanan, Banka | Apr 18, 2026 जयपुर बाजार निवासी अनिल मंडल की बीते शुक्रवार की देर रात झारखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर हाई स्कूल के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।