आगरा: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का आगरा दौरा, आंगनबाड़ी और स्कूलों का निरीक्षण
Agra, Agra | Sep 26, 2024 आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सबसे पहले आगरा के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों की देखभाल, उनके पोषण और शिक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहर के प्राइमरी स्कूलों का भी निरीक्षण किया। स्कूलों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।