एटा: एटा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पाइपलाइन काटते युवक को पकड़ा गया, गार्डों ने डॉक्टर की मदद से दबोचा, FIR दर्ज
Etah, Etah | Aug 23, 2026 एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में एक युवक को ऑक्सीजन पाइपलाइन काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। कॉलेज के गार्डों ने एक डॉक्टर की मदद से आरोपी को दबोचा।यह घटना मेडिकल कॉलेज की (MCH) ओल्ड बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई। आरोपी ऑक्सीजन पाइपलाइन से करीब एक फुट कॉपर पाइप काट रहा था। उसके कब्जे से काटा गया कॉपर ऑक्सीजन पाइप बरामद कर लिया गया है।