ऊना: ऊना में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा
ऊना में 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। 23 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन सुबह 8 बजे गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी से शुरू होकर कई गांवों से गुजरते हुए किला बाबा साहिब सिंह बेदी में समाप्त होगा। गतका अखाड़े का युद्ध कला प्रदर्शन और 24 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।