हेलीकॉप्टर हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन:-पाण्डुकेश्वर (चमोली)-जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी छह लोगों के शव देर रात सेना ने अपने कब्जे में ले लिए थे। हालांकि, अंधेरा होने और घटनास्थल तक पहुंचने वाले दुर्गम रास्ते के चलते शवों को रात में सड़क तक लाना संभव नहीं हो पाया, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।
शनिवार सुबह एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को सड़क तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया। घटनास्थल सड़क से करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल दूरी पर स्थित है। ऐसे में जवानों को शवों को दुर्गम पहाड़ी रास्ते से सड़क तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्रशासन के अनुसार, हादसे में सभी मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में हैं, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में अधिक समय लग रहा है। सुरक्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू टीम पूरी सतर्कता के साथ अभियान में जुटी हुई है।
#uttarakhandnews #Helicopterrescue
#joshimath #Badrinath #helicoptercrash #UttarakhandNews #Satyanewssirsa ##viralvideo #sirsa #satyanewssirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Oct 31, 2026