शिवपुरी नगर: रायसेन की विवाहित महिला को शिवपुरी के सोनू से हुआ प्रेम, ससुराल वालों से मिली जान से मारने की धमकी
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना अंतर्गत ध्वानी गांव के निवासी सोनू धाकड़ और रायसेन जिले की बरेली तहसील की रहने वाली सुमन धाकड़ का प्रेम प्रसंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे यह जोड़ा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।