पीसांगन: *बुधवाड़ा: ग्रामीण सेवा शिविर में बांटे आवासीय पट्टे, 22 विभागों ने दी सेवाएं*
राजस्थान सरकार के मेगा अभियान के तहत बुधवार को बुधवाड़ा ग्राम पंचायत में 'ग्रामीण सेवा शिविर 2026' आयोजित हुआ। शिविर का अवलोकन एसडीएम राजीव बड़गुजर और तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने किया। सालों से इंतजार कर रहे परिवारों को आवासीय पट्टे सौंपे गए। बिजली, पानी, राजस्व, समाज कल्याण समेत 22 विभाग के अधिकारी मौजूदरहे।