मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में हुआ बेहोश युवक बरामद
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के समीप बेहोशी की अवस्था में मिले युवक को करजा पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बरारू गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई।