सिमडेगा: 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी महिला गिरफ्तार
सिमडेगा में 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मुस्कान देव को रेंगारिह थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा से गिरफ्तार किया। सोमवार को 12:50 बजे सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खूंटी थाना कांड संख्या 66/2009 में मानव तस्करी व शोषण का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे खूंटी न्यायालय की प्रक्रिया के लिए सौंप दिया गया।