दारू: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय
मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने की, जिसमें मुख्य रूप से अंचलाधिकारी रामबालक कुमार मौजूद रहे।