उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद): विजय नगर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहाँ बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर लगे पेड़ को तोड़ती हुई सीधे सर्विस रोड पर जा गिरी। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वैन में सवार सभी चारों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित उनके स्कूल पहुँचा दिया है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Utterpardesh