दाउदनगर: नगर परिषद दाउदनगर कार्यालय के सभागार में जनगणना कार्य के तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, 45 शिक्षक ले रहे हैं भाग
नगर परिषद दाउदनगर सभागार में बुधवार को 10:00 बजे से जनगणना कार्य के तीसरे चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।इसमें 43 शिक्षक भाग ले रहे हैं, जिनमें 39 प्रगणक एवं चार सुपरवाइजर शामिल हैं। प्रधानाध्यापक एवं ट्रेनर रविंद्र नाथ टैगोर तथा विजेंद्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बताया गया कि प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी दी गई।